Latest news
वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी कन्नू गुज्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी कन्नू गुज्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है कि आज मंगलवार को पंजाब पुलिस और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी कुख्यात गैंगस्टर कन्नू गुज्जर के बीच मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में कन्नू गुज्जर को करीब 5 गोलियां लगीं है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी ने जालंधर में हथियार छिपा रखे हैं। गिरफ्तारी के बाद सीआईए स्टाफ टीम आरोपी को तुरंत जालंधर के 66 फुटी रोड पर लेकर आई। जहां आरोपी ने बताया कि उसके पास हथियार पड़े हैं। जब पुलिस आरोपी को लेकर वहां पहुंची तो आरोपी ने पुलिस से अपने हाथ छुड़ा लिए।गैंगस्टर ने मौके से बरामद पिस्तौल से गोली चलाकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके कारण पुलिस टीम ने उसे भागने से रोकने के लिए जवाबी फायरिंग की, जिससे वह गोली लगने से घायल हो गया।”

गनीमत रही कि पुलिस पार्टी को कोई गोली नहीं लगी। इसके बाद सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें गुज्जर को पांच गोलियां लगीं। जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर, पेट और पीठ पर गोलियां लगी हैं। आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई जारी है।


Leave a Reply