Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पाकिस्तान की टीचर को हुआ भारतीय युवक से प्यार, सरकार से वीजा देने की लगाई गुहार
Pakistani teacher fell in love with Indian youth, requested the government to give visa

पाकिस्तान की टीचर को हुआ भारतीय युवक से प्यार, सरकार से वीजा देने की लगाई गुहार

कादिया (गुरदासपुर) : कहते हैं प्यार न सीमा देखता है और न जाति और मजहब। ऐसा ही एक मामला सामने आया है , पाकिस्तान के एक स्कूल में शिक्षिका युवती को भारतीय पंजाब में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। भले दोनों अभी मिले तक नहीं हैं, लेकिन वह सात जन्मों के बंधन में बंधना चाहते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा इसमें रोड़ा बन रही है। युवती ने अब भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उसे भारत आने की अनुमति दी जाए।

मिली जानकारी के मुताबिक , पाकिस्तान के कराची में एक स्कूल में टीचर सुमन की फेसबुक पर गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर निवासी युवक अमित शर्मा से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती वर्ष 2019 में हुई। दोनों आपस में चैटिंग करने लगे। दोस्ती में बात इतनी आगे बढ़ गई कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों की अभी तक मुलाकात नहीं हुई है।

युवक अमित शर्मा के मुताबिक वह भी पाकिस्तान के लिए वीजा लेने का प्रयास कर रहा है, लेकिन कोरोना लाकडाउन व अन्य कानूनी अड़चनों के कारण इसमें दिक्कत आ रही है। उसने उम्मीद जताई कि जल्द ही उसे वीजा मिल जाएगा। उधर, पाकिस्तान की सुमन भी प्रयास कर रही है कि उसे भारत का वीजा मिल जाए, ताकि वह अपने प्यार से मिल सके।

 

 

source link


Leave a Reply