Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing बाढ़ के बीच पाकिस्तान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, सुलेमानकी हेडवर्क्स के गेट खोले
Pakistan extends hand of friendship amid floods, opens gates of Suleman's headworks

बाढ़ के बीच पाकिस्तान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, सुलेमानकी हेडवर्क्स के गेट खोले

पंजाब : भारत में बाढ़ के हालातों के बीच पाकिस्तान ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। पंजाब में बाढ़ की स्थिति में जो देश अपने हेडवर्क्स व बांधों के गेट बंद कर देता था, उसने इस साल सुलेमानकी हेडवर्क्स के गेट खोल दिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से उठाया गया यह कदम एक बड़ी राहत लेकर आया है। बीते दिनों हुसैनीवाला से 1.92 लाख क्यूसेक पानी पड़ोसी देश में पहुंच गया। शुरू में पाकिस्तान ने फाजिल्का के पास बने सुलेमानकी हेडवर्क्स के अपने गेट बंद कर दिए थे, लेकिन अब पानी सुचारु रूप से पाकिस्तानी क्षेत्र में जा रहा है।

पाकिस्तान की तरफ से उठाए गए इस कदम के साथ फाजिल्का में बाढ़ का बड़ा खतरा फिलहाल टल गया है। बीते दिनों सतलुज के हरिके में 2.14 लाख क्यूसेक पानी का बहाव देखने को मिला था। वहीं हुसैनीवाला के पास पानी का बहाव 1.92 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया, जो पाकिस्तान की तरफ बह रहा है।वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने रावी के बहाव को भी किसी तरह से नहीं रोका है। जिसके चलते पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर के सरहदी इलाकों में खतरा अभी तक टला हुआ है।


Leave a Reply