Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में स्पीड फिटनेस जिम का मालिक गिरफ्तार, पाबंदी के बावजूद पुलिस को खुला मिला जिम
Owner of speed fitness gym in Jalandhar arrested, police found gym open despite ban

जालंधर में स्पीड फिटनेस जिम का मालिक गिरफ्तार, पाबंदी के बावजूद पुलिस को खुला मिला जिम

जालंधर (अनुराग ) : पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलो के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा जिम खोलने पर पाबंदी लगाई गई है। पाबंदी के आदेश के बावजूद जालंधर के आर्य नगर में स्पीड फिटनेस हेल्थ क्लब खुला मिला। पुलिस ने उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन व एपिडेमिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक ASI बिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम गश्त करते हुए गुलाब देवी रोड से आर्य नगर जा रही थी। वहां आर्य नगर में एक व्यक्ति स्पीड फिटनेस हेल्थ क्लब खोलकर बैठा था। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंजाब सरकार ने जिम बंद किए हैं और जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत इसके आदेश किए हैं। पुलिस ने हेल्थ क्लब मालिक धीमान नगर के रहने वाले करनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

ASI बिंदर सिंह ने बताया कि जिम खोलने की मनाही है। जब वो पहुंचे तो जिम खोलकर ग्राहकों का इंतजार किया जा रहा था। फिलहाल, जिम मालिक को केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है।

 

source link


Leave a Reply