Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing 29 साल बाद पत्नी से अलग हुए ऑस्कर विजेता संगीतकार A. R. RAHMAN

29 साल बाद पत्नी से अलग हुए ऑस्कर विजेता संगीतकार A. R. RAHMAN

बॉलीवुड : खबर है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है। इसे लेकर संगीतकार ने एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने इसे तोड़ कर रख देने वाला फैसला बताया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद थी यह रिश्ता तीस साल तक कायम रहेगा। अपने रिश्ते के अंत के बारे में बात करते हुए रहमान ने एक्स पर लिखा, कि ‘हमें उम्मीद थी कि हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अदृश्य अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से ऊपर वाले का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ की तलाश करते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले।‘

‘हमारे दोस्तों, आपके प्यार और इस नाजुक अध्याय से गुजरते हुए हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।‘ 19 नवंबर को ए.आर. रहमान और सायरा बानो के अलग होने की खबरें तब आने लगी थीं, जब सायरा ने तलाक के बारे में एक बयान जारी किया। ऐसी खबरें थीं कि सायरा ने तलाक के पीछे भावनात्मक तनाव को कारण बताया। इस तनाव के कारण जोड़े के बीच एक बड़ी खाई पैदा हो गई है।

सायरा की वकील वंदना शाह ने जोड़े के अलग होने के फैसले के संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, कि ‘शादी के कई सालों बाद, सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। यह निर्णय उनके रिश्ते में महत्वपूर्ण भावनात्मक तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद, दंपति ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच एक खाई पैदा कर दी है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता।’

इसमें कहा गया है, ‘सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने यह निर्णय दर्द और पीड़ा के कारण लिया है। सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जनता से निजता और उनके मनोभावों को समझने की कामना करती हैं, क्योंकि वह अपने जीवन के इस कठिन अध्याय से गुजर रही हैं।’

1995 में रहमान और सायरा की अरेंज मैरिज हुई थी। उनके तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। रहमान के बेटे एआर अमीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में सभी से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया।

देश और दुनिया में पहचान बना चुके एआर रहमान को कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं. ‘जय हो’ गाने के ल‍िए ऑस्‍कर्स में धूम मचाने के साथ-साथ रहमान कई सुपरह‍िट‍ि फिल्‍मों का म्‍यूज‍िक दे चुके हैं.


Leave a Reply