Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियों को कब्जे में लेकर बेचने का आदेश, धोखाधड़ी के शिकार लोगों को मिलेंगे अपने पैसे
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police

पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियों को कब्जे में लेकर बेचने का आदेश, धोखाधड़ी के शिकार लोगों को मिलेंगे अपने पैसे

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पर्ल्स ग्रुप के मालिकाना हक वाली संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें बेचकर पर्ल्स ग्रुप की धोखाधड़ी का शिकार लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्ल्स ग्रुप से प्रदेश के लोगों से लूटे गए एक-एक पैसे की वसूली करेगी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों में पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है और इन संपत्तियों का कब्जा लेने के लिए कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह संपत्तियां बेची जाएंगी और लोगों का एक-एक पैसा उनको वापस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार यह यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है कि लोगों का पैसा उन्हें वापस किया जाए और कंपनी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि धोखाधड़ी करने वाली अन्य कंपनियों को भी सबक मिल सके।

चिटफंड कंपनी के रूप में पर्ल्स ग्रुप ने लोगों को निवेश के बदले जमीन देने का सब्जबाग दिखाकर देशभर में करीब 5.50 करोड़ लोगों से ठगी की। इनमें पंजाब के करीब 10 लाख लोग भी ठगी का शिकार हुए और पर्ल्स ग्रुप निवेशकों को जमीन अलॉटमेंट के फर्जी कागजात थमाकर करीब 60 हजार करोड़ रुपये हड़प कर फरार हो गई थी। इस साल जनवरी में पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार बनते ही पर्ल्स ग्रुप के मामले में जांच का आदेश दिया था और राज्य में पर्ल्स ग्रुप की चल-अचल संपत्तियां जब्त करने को कहा था ताकि पीड़ितों को उनके पैसे की भरपाई की जा सके।


Leave a Reply