Latest news
पंजाब के होशियारपुर में AAP नेता की हत्या: हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां कई बार कुछ महिलाओं के चेहरे पर क्यों उग जाती है दाढ़ी ? पंजाब में कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे की बीच खुले स्कूल blinkit ने हटाया '10 मिनट में डिलीवरी' का दावा: जेप्टो, स्विगी भी टाइम लिमिट हटाएंगे समाज सेवक शुभम चलाना की तरफ से सभी को लोहड़ी व मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं पंजाब में कार नहर में गिरी : पानी में डूबने से मां और ढाई साल की मासूम की मौत पंजाब में दुखद घटना : ठंड से बचने के लिए कमरे में लगाई अंगीठी ने 3 सदस्यों की जान ली दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर दंपति के साथ साइबर ठगी, 15 करोड़ लुट गए जालंधर में रैस्टोरैंट, क्लब और खाने-पीने की जगहें रात 12 बजे तक बंद करने का आदेश जारी ओडिशा में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, विमान में कुल 14 लोग सवार थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing अब नए फीचर्स से लैस नया आधार कार्ड सिर्फ 50 रुपये में ऑर्डर कीजिए , जाने कैसे होगा आर्डर
Now order a new Aadhaar card equipped with new features for just 50 rupees, know how to order

अब नए फीचर्स से लैस नया आधार कार्ड सिर्फ 50 रुपये में ऑर्डर कीजिए , जाने कैसे होगा आर्डर

नई दिल्ली (जय धीर ): नया सिम कार्ड लेने ,विभिन्न सरकारी योजना का लाभ हासिल करने, बैंकों में खाता खुलवाने व बच्चों के एडमिशन सहित विभिन्न तरह के कार्यों के लिए आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है। इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के साथ-साथ एड्रेस प्रुफ के रूप में भी किया जाता है। हालांकि, पहले हमारे पते पर प्राप्त आधार कार्ड आकार में काफी बड़ा होता था और उसे हर वक्त साथ में रखना उतना आसान नहीं होता था। अब (UIDAI) ने पोलिविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड पर आधार के रिप्रेंट की अनुमति दे दी है। नए कार्ड को आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह आसानी से अपने वॉलेट में रख सकेंगे।

UIDAI ने ट्वीट में कहा है,अब आप बिल्कुल नया Aadhaar PVC Card ऑर्डर कर सकते हैं, जो लंबे समय तक चलता है, दिखने में आकर्षक है और आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है। इसके सिक्योरिटी फीचर्स में एक होलोग्राम, Guilloche पैटर्न, Ghost Image और माइक्रोटेक्स्ट शामिल हैं।

नए Aadhaar PVC Card को ऐसे करें अप्लाई :

आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए Aadhaar PVC Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।अब ‘My Aadhaar Section’ के अंतर्गत ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक कीजिए।इसके बाद 12 अंक की आधार संख्या या 16 अंक की वर्चुअल आइडी या 28 अंक की EID डालिए।अब तस्वीर में दिख रहे सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड को डालिए।इसके बाद ‘Send OTP’ पर क्लिक कीजिए।आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।अब ओटीपी प्रविष्ट करिए और उसके बाद उसे सबमिट कीजिए।अब सबमिट करने के बाद आपके सामने PVC Card की प्रीव्यू कॉपी आ जाएगी।ईसके बाद पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। इसके बाद 50 रुपये का भुगतान करिए।भुगतान के साथ ही Aadhaar PVC Card ऑर्डर हो जाएगा।

 

 

 

 

source link


Leave a Reply