Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अब चाईना डोर बेचने व ख़रीदने वालों पर होगी FIR दर्ज – CP एस भूपति
Now FIR will be registered against those who sell and buy China dor – CP S Bhupathi

अब चाईना डोर बेचने व ख़रीदने वालों पर होगी FIR दर्ज – CP एस भूपति

जालंधर :- पुलिस कमिश्नर जालंधर डा. एस भूपति ने महानगर में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है जोकि बसंत पंचमी तक जारी रहेंगे। धारा 144 चाईना डोर के बढ़ रहे आतंक को देखकर लगाई गई है। जिसमें अब चाईना डोर बेचने वालों के साथ साथ ख़रीदने वालों पर भी FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए है।

पुलिस कमिश्नर डा. एस भूपति ने कहा कि इस मामले में आम जनता को भी पुलिस का सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में अगर कोई भी चाईना डोर से पतंग उड़ाते दिखाई दे तो तुरंत उसके बारे में पुलिस को सूचित किया जाए, जिसके बाद पुलिस द्वारा चाईना डोर से पतंग उड़ाने वालों पर भी कारवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर डा. एस भूपति ने कहा कि अब तक इसका उलंघन करने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए अभी तक 11 FIR दर्ज की गई हैं तथा चाइना डोर के 519 गट्टू बरामद किये जा चुके हैं। इसलिए जनता से भी अनुरोध है कि इस खतरनाक चाइना डोर का उपयोग न करते हुए बसंत पंचमी का त्यौहार ख़ुशी से मनाएं और अपने साथ-साथ औरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

पुलिस कमिश्नर डा. एस भूपति ने कहा कि आए दिन इस चाइना डोर की चपेट में दोपहिया वाहन सवार लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। यही नहीं इसके साथ साथ पशु-पक्षी भी इस चाइना डोर की चपेट में आ कर घायल हो रहे हैं और मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सबके मद्देनजर अब चाइना डोर बेचने व इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply