Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing गैंगस्टरों पर NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में 60 ठिकानों पर छापेमारी
NIA's big action on gangsters, raids on 60 locations in Punjab, Delhi and Haryana

गैंगस्टरों पर NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में 60 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार टारगेट किलिंग समेत अन्य गतिविधियों में शामिल गैंगस्टरों पर एनआईए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में लगभग 60 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में भी छापेमारी की जा रही हैं। पंजाब में कम से कम 25 ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस ने इस महीने कई गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त आतंकवाद विरोधी कानून-गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लागू किया। माना जा रहा है कि इन गैंगस्टरों में कई कथित तौर पर मूसेवाला की हत्या में शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और विक्रम बराड़ और उनके प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्य दविंदर बंबिहा, कौशल चौधरी, नीरज बवाना, सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, दिलप्रीत और सुखप्रीत उर्फ बुद्ध शामिल हैं। अब इन गैंग्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।


Leave a Reply