Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘नट्टू काका’ का हुआ निधन, कैंसर से पीड़ित थे
'Nattu Kaka' of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah passed away, was suffering from cancer

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘नट्टू काका’ का हुआ निधन, कैंसर से पीड़ित थे

नई दिल्ली : टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले घनश्याम नायक ( नट्टू काका ) का 77 साल की आयु में निधन हो गया हैl वे इस मशहूर शो में नट्टू काका की भूमिका निभाते थेl कलाकार नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक के निधन की पुष्टि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के निर्माता असित मोदी ने खुद सोशल मीडिया ट्विटर पर की हैl इसमें उन्होंने नट्टू काका की तस्वीर शेयर कर ओम शांति लिखा हैl बता दे कि नट्टू काका उर्फ़ घनश्याम नायक ने 350 से अधिक सीरियल में काम किया थाl वहीँ इसके अलावा उन्होंने 200 से अधिक गुजराती और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था l

आपको बता दे कि नट्टू काका पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उनकी गले की सर्जरी की गई थीl नट्टू काका का निधन मुंबई में हुआ , और उन्होंने शाम 5:30 बजे अंतिम सांस ली l जानकारी के अनुसार पिछले महीने उनके गले से 8 गांठे निकाली गई थीl वह कैंसर से पीड़ित भी पाए गए थे और उनका इलाज़ चल रहा था। वहीँ खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर नट्टू काका को श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी l


Leave a Reply