Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing FAU-G GAME ने लॉन्च से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ तीन दिन में ही 10 लाख से ज्यादा हो गयी प्री-रजिस्ट्रेशन
FAU-G GAME set record before launch, pre-registration exceeded 10 lakhs in just three days

FAU-G GAME ने लॉन्च से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ तीन दिन में ही 10 लाख से ज्यादा हो गयी प्री-रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली (अजय ): FAU-G मोबाइल गेम को हाल ही में प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और यह यूजर्स के बीच काफी लोक​प्रिय भी हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाइव होने के केवल तीन दिनों के भीतर ही इस गेम को 10 लाख से ज्यादा लोग प्री-रजिस्टर कर चुके हैं। यह जानकारी इस गेम की डेवलपर कंपनी द्वारा ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है।

FAU-G मोबाइल गेम की डेवलपर कंपनी nCore Games ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए स्पष्ट किया है कि इस गेम को अभी तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स द्वारा प्री-रजिस्टर किया जा चुका है। साथ ही इस रिस्पॉन्स के लिए यूजर्स को धन्यवाद भी किया गया है। बता दें कि FAU-G गेम को ​तीन दिन पहले ही प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव किया गया है।

FAU-G मोबाइल गेम गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इस गेम को PUBG Mobile India को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है जिसे पिछले दिनों ही भारत में बैन किया गया है। उम्मीद है कि FAU-G यूजर्स को ग्राफिक्स और फीचर्स के मामले में निराश नहीं करेगा।

 

source link


Leave a Reply