Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जनता दरबार में MLA रमन अरोड़ा ने कहा -जालंधर सैंट्रल हलके में चिट्टा बेचने वाले पुलिस थाने में सरैंडर कर जेल जाएं, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें
MLA Raman Arora said in Janata Darbar - Those who sell Chitta in Jalandhar Central constituency should surrender in the police station and go to jail, otherwise be prepared to face the consequences

जनता दरबार में MLA रमन अरोड़ा ने कहा -जालंधर सैंट्रल हलके में चिट्टा बेचने वाले पुलिस थाने में सरैंडर कर जेल जाएं, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें

वार्ड-16 के सेवादार दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में जनता दरबार का आयोजन, मौके पर कई समस्याओं को हल करवाया

जालंधर : जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने कहा है कि वे अपने हलके में चिट्टा या किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित नशा नहीं बिकने देंगे। उन्होंने कहा कि चिट्टा ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया। चिट्टा एक ऐसा जहर है, जो पूरे समाज के लिए नासूर बन गया है। उन्होंने साफ कहा कि चिट्टा बेचने वाले पुलिस थाने में जाकर सरैंडर होकर जेल चले जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा।

विधायक रमन अरोड़ा आज वार्ड-16 में आयोजित जनता दरबार के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि AAP सरकार लोगों के घर से चलेगी, यानि सरकार आपके घर पर आएगी। आज वार्ड-16 में जनता दरबार के जरिए सभी तरह की समस्याओं को समधान किया जा रहा है। 

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि वार्ड-16 के AAP के सेवादार दीनानाथ प्रधान और उनकी टीम लगातार बेहतर काम कर रही है। दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में आज वार्ड-16 के भारत नगर में पहला जनता दरबार लगाया गया है। AAP सरकार का मकसद, लोगों के घर में जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाना है। उन्होंने मौके पर पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्क, बिजली समेत कई समस्याओं को निस्तारण किया।

वार्ड-16 के दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा, AAP नेता राजू मदान का स्वागत करते हुए कहा कि भारत नगर, एकता नगर, कमल विहार, गुरु नानकपुरा समेत आस-पास के मोहल्ले में जो भी समस्याएं आती हैं, उसे तत्काल दूर करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन मोहल्लों के हर समस्या के समाधान के लिए विधायक रमन अरोड़ा 24 घंटे काम कर रहे हैं।

इस मौके पर डा. गुरप्रीत सिंह, डा. रिंकू जायसवाल की अगुवाई में फ्री मैडिकल कैंप लगाया गया है। साथ ही जनता दरबार में आधार कार्ड, नीला कार्ड समेत अन्य तरह के कार्ड बनवाने का भी कैंप लगाया गया। इस कैंप में फ्री में लोगों के कार्ड बनाए गए। 

इस मौके पर हरीश कुमार (राजू), शिवम मदान, पुष्पिंदर लल्ली, मनीष शर्मा, गुरमीत सिंह, नरेंद्र ढांड, दविंदर साबी, जस्सी मैडम, जोर्ज सोनी, शुभम सचदेवा, लक्खा वालिया, प्रदीप विक्की, किमी ढंड, सुमन जेई, दीवान चंद, दीपा करतारपुर, सोनिया, परमजीत पम्मा,  डॉ गुरप्रीत सिंह, डॉ रिंकू जायसवाल, शांति देवी अन्य मौजूद थे।


Leave a Reply