Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर दुकान से लूट का प्रयास किया, दुकानदार ने जान पर खेल भगाए लुटेरे

नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर दुकान से लूट का प्रयास किया, दुकानदार ने जान पर खेल भगाए लुटेरे

पंजाब : पंजाब में खन्ना के मलेरकोटला रोड पर दो नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूट का प्रयास किया। मिली जानकारी अनुसार इस दौरान एक लुटेरे ने गोली भी चलाई। गोली दुकान के काउंटर के शीशे पर लगी। दुकानदार ने बहादुरी से लुटेरों का सामना किया। जिसके कारण वे दोनों लूट में सफल नहीं हो सके और अंततः भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार विवेक रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। दुकान में कोई ग्राहक नहीं था। विवेक काउंटर के पास वाली सीट पर बैठा था। तभी दो नकाबपोश लोग दुकान में घुस आए। उनके पास पिस्तौलें थीं। दोनों ने विवेक पर पिस्तौल तान दी और कैश बॉक्स से पैसे निकालने को कहा। विवेक ने इसका विरोध किया।

इसी बीच एक लुटेरे ने गोली चला दी जो शीशे पर लगी। इसके बाद भी विवेक डरा नहीं और लुटेरों की पिस्तौल छीनने की कोशिश करता रहा। विवेक दुकान के पीछे से अपने कर्मचारियों को चिल्लाकर बुलाता रहा। इसी बीच दूसरे लुटेरे ने विवेक पर पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। फिर दोनों भाग गये। विवेक ने बताया कि नकाबपोश लुटेरों के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल थी, जिस पर सवार होकर वे मलेरकोटला की ओर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।


Leave a Reply