Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले , पढ़े खबर
Many big decisions were taken in the Punjab cabinet meeting, read the news

पंजाब कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले , पढ़े खबर

पंजाब : पंजाब कैबिनेट की शनिवार को मीटिंग हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वर्षों से लंबित स्पोर्ट्स पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। अमृतसर और पटियाला के दोनों बड़े सरकारी डेंटल कॉलेज के लंबे समय से रिक्त 39 पद भरे जाएंगे। लोगों के घर तक आटा पहुंचाने को भी मंजूरी प्रदान की है।

मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने कई नए पदों का सृजन कर नियुक्ति की है। पंजाब राज कानूनी सेवा अथॉरिटी को मजबूत बनाने के लिए लगभग 9 जिलों में रिक्त पदों को भरा गया। वित् मंत्री चीमा ने बताया कि पंजाब की एकमात्र होशियारपुर स्थित श्री गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में CM भगवंत मान की योगशाला चलती है। इसके तहत बजट का प्रबंध कर नए पदों का सृजन किया गया है। इनमें और करीब 14 सुपरवाइजर के पद और करीब 200 योगा ट्रेनर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को स्वस्थ रहने का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

मंत्री चीमा ने कहा कि चुनाव के समय AAP सरकार ने आटा-दाल योजना के तहत लोगों के घर तक आटा पहुंचाने की गारंटी दी थी। इस मीटिंग में इस गारंटी को मंजूरी दी गई। इसके लिए मार्कफैड 500 और नए डिपो खोलेगी।


Leave a Reply