नेशनल न्यूज़ : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार शाम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति तक पद संभालने के लिए कहा है। पिछले साल के अंत में राज्य में जातीय हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरा साल बेहद खराब रहा। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे इसका दुख है। पिछले तीन-चार महीनों में शांति की स्थिति देखकर मुझे उम्मीद है कि 2025 में राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:February 9, 2025
- Post category:National
- Post comments:0 Comments












