10-10 के सिक्के इकठे कर बोरे में भरकर एक शख्स पहुंचा स्कूटी खरीदने, शोरूम के सेल्समैन के उड़े होश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
रुद्रपुर : हैरान करने वाली खबर सामने आई है कि एक शख्स 10-10 के सिक्के इकठे कर बोरे में भरकर स्कूटी खरीदने पहुंचा तो वहां शोरूम के सेल्समैन के होश उड़ गए। कहते हैं कि किसी का जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मिली जानकारी अनुसार ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर के सुरेश ने इसे सच कर दिखाया है। अपने जुनून के आगे सुरेश ने अपनी गरीबी को हावी नहीं होने दिया। उसके जुनून का किस्सा बताती वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
[metaslider id=25498]
ये बात धनतेरस की बताई जा रही है। प्राप्त
 जानकारी अनुसार ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर के शिवनगर निवासी सुरेश कुमार को दो पहिया वाहन खरीदने का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह एक साल तक पाई-पाई जोड़ने लगा। वहीँ धनतेरस पर वह शुभ घड़ी भी आ गई और सुरेश 50 हजार के सिक्के लेकर स्कूटी के शो-रूम में पहुंच गया। सिक्कों से भरा बोरा देख पहले तो सेल्समैन सकते में आ गए। वहीँ सुरेश ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद करीब तीन घंटे तक सिक्कों की गिनती कर सुरेश को स्कूटी की चाबी सौंप दी गयी । वहीँ चाबी पाते ही सुरेश का चेहरा खिल उठा।