जालंधर : बड़ी खबर है कि न्यू जवाहर नगर निवासी मानव खुराना ने आज सुबह खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दे मानव खुराना रैनक बाजार स्थित चीप कॉर्नर के मालिक हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 44 वर्षीय मानव के बारे में जैसे ही उनके परिचितों को पता चला तो वे तुरंत ग्लोबल अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक मानव कारोबार में घाटे को लेकर परेशान रहता था और इसी के चलते मानव ने यह कदम उठाया। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
Breaking : जालंधर के रैनक बाजार में स्तिथ चीप कॉर्नर के मालिक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:August 3, 2024
- Post category:Jalandhar
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट (वुमन सैल) श्रीमती नीतू कपूर जी के पति श्री संजीव कपूर जी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पंजाब श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी द्वारा विशेष रुप से सम्मानित किया गया:
AIIEA प्रतिनिधिमंडल ने सांसद चौधरी संतोख सिंह को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा











