Latest news
जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड

India Living News

Hot News
You are currently viewing शख्स ने गलती से 12 हजार की जगह कर दिए 12 लाख रुपये दान, पैरों तले जमीन खिसक गई
Man donated Rs 12 lakh instead of Rs 12 thousand by mistake, the ground slipped under his feet

शख्स ने गलती से 12 हजार की जगह कर दिए 12 लाख रुपये दान, पैरों तले जमीन खिसक गई

ट्रेंडिंग न्यूज़ : अमेरिका के रहने वाले एक शख्स को अपने पड़ोसी को देखकर दान-पुण्य करने का ऐसा जुनून चढ़ा, लेकिन पहली ही बार उससे एक गलती हो गई और उसके अकाउंट से 12 लाख रुपये कट गए. असल में शख्स को 12 हजार रुपये दान करने थे, लेकिन गलती से उससे ज्यादा पैसे टाइप हो गए और उसने 12 लाख का दान कर दिया. जिसकी कहानी अब चर्चा का विषय बन गई है.

मामला कुछ यूं है कि अपने पड़ोसी को देख कर अमेरिकी शख्स के अंदर भी दान करने की इच्छा जाग उठी. फिर क्या, उसने अपने पड़ोसी से ‘गोफंड मी’ वेबसाइट का लिंक मांगा, जहां जरूरतमंदों को ऑनलाइन पैसे डोनेट किए जा सकें. चूंकि उसका पड़ोसी एक रिटायर्ड फौजी था और वह क्राउड फंडिंग के जरिए बांग्लादेश के जरूरतमंदों को पैसे डोनेट किया करता था, इसलिए उसने भी 150 डॉलर यानी करीब 12 हजार रुपये का दान करने का फैसला किया.

Amazon से Grill Sandwich Toaster खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें

https://amzn.to/3IyKUgE

शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी कहानी भी बताई है. उसने बताया कि एक दिन वह ऑफिस गया और वहीं से गोफंड मी वेबसाइट पर जाकर पैसे डोनेट कर दिए. इसके बाद वह निश्चिंत होकर अपने काम में लग गया, लेकिन फिर उसके पास एक ऐसा मैसेज आया, जिसे देख कर उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. उसके पास क्रेडिट कार्ड वालों का मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि उनके अकाउंट से 15,041 डॉलर यानी करीब 12 लाख रुपये डोनेट किए गए हैं. ये मैसेज पढ़कर पहले तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन बाद में उसे अहसास हुआ कि उससे गलती हो गई है.


Leave a Reply