Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : मान सरकार का अपने ही MLA पर बड़ा एक्शन, विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

BIG NEWS : मान सरकार का अपने ही MLA पर बड़ा एक्शन, विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

जालंधर : बड़ी खबर है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है. जानकारी मिल रही है कि आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. इस आरोपों के बाद अब उनके खिलाफ विजलेंस ने छापेमारी की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के अधिकारी मामले की जांच के लिए सुबह रमन अरोड़ा के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें किस पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है.

सूत्रों के अनुसार कुछ शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं, जिसमें रमन अरोड़ा पर नगर निगम अधिकारियों से जालंधर के लोगों को झूठे नोटिस भेजने का आरोप लगाया गया था. इन नोटिसों के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. आरोप है कि रमन अरोड़ा लोगों से पैसे लेकर उन नोटिसों को वापस करवाते थे वहीं, कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनको मिली सुरक्षा वापस ले ली थी.

बता दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि चाहे व्यक्ति किसी भी पद पर हो, भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply