Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार

पंजाब : पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई होने की खबर है। पट्टी (तरनतारन) पुलिस ने PCS अधिकारी और तत्कालीन SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी राजस्थान–जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े कथित ₹1.63 करोड़ के गबन मामले में की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई आज सुबह लगभग 7 बजे की, जब अधिकारी अपने सरकारी आवास पर मौजूद थीं। मामले की जांच फिलहाल जारी है और पुलिस ने विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला नेशनल हाईवे-54 के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि उस समय पट्टी में तैनात SDM रहते हुए अनुप्रीत कौर ने सरकारी रिकॉर्ड की उचित जांच किए बिना मुआवजे की राशि ऐसे लोगों के खातों में जारी कर दी, जिनका अधिग्रहित भूमि से कोई संबंध नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि करीब 1.63 करोड़ रुपये की राशि पांच ऐसे व्यक्तियों को दी गई, जिनके नाम भूमि अधिग्रहण अधिसूचना में शामिल ही नहीं थे।

2018 से चल रही थी जांच

मामले की शुरुआत 2018 में हुई, जब तत्कालीन SDM नवराज सिंह बराड़ ने तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और अपात्र व्यक्तियों को भुगतान किया गया है। इसके बाद 5 सितंबर 2019 को थाना सिटी पट्टी में IPC की धारा 419, 420, 409 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया।


Leave a Reply