Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing पटना में गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलटी, कई लोग डूबे

पटना में गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलटी, कई लोग डूबे

पटना : बड़ी खबर है कि बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ इलाके मे गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई.
उमानाथ घाट पर गंगा दशहरा के दिन स्नान करने गए श्रद्धालुओं की नाव गंगा नदी में पलट गई। जिससे कई लोगों की डूबने की सूचना है। नाव में 17 लोग सवार थे, इनमें 11 लोग तैरकर बाहर आ गए। 6 लोग अभी लापता हो गए। जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

रविवार को गंगा दशहरा को लेकर उमानाथ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी. लोग बड़ी संख्या में स्नान करने के लिए घाट पर जमा थे. गंगा नदी के दोनों ओर भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा थे. लोग नदी किनारे जाने के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे थे. तभी एक ओर से दूसरी ओर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव नीच नदी में आकर पलट गई. हादसा होते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों में चीख-पुकार मचने लगी. हादसाग्रस्त नाव पर सवार कुछ लोग तैरना जानते थे, वह तैर कर नदी किनारे आ गए.

सूचना पाकर मौके पर पुलिस प्रशासन और गोताखोर मौजूद हैं। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।


Leave a Reply