Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Kurraguttalu Hill : नक्सलियों पर बड़ी कार्यवाही , सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली किए ढेर

Kurraguttalu Hill : नक्सलियों पर बड़ी कार्यवाही , सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली किए ढेर

नेशनल न्यूज़ : भारत को नक्सलवाद से मुक्त करने के संकल्प की दिशा में सुरक्षा बलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) में हुए एक बड़े ऑपरेशन में 31 कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद एक ट्वीट के माध्यम से दी।

गृह मंत्री ने कहा कि जिस पहाड़ पर कभी नक्सलियों का दबदबा था और जहां उनकी ट्रेनिंग और हथियार निर्माण होता था, वहाँ अब भारत का तिरंगा गर्व से लहरा रहा है। इस जगह को नक्सली अपने मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल करते थे। यह नक्सली संगठनों PLGA बटालियन 1, DKSZC, TSC और CRC का संयुक्त हेडक्वार्टर था।

21 दिनों में खत्म कर दिया नक्सल नेटवर्क
यह ऑपरेशन सिर्फ 21 दिनों में पूरा किया गया। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाकों के बावजूद, सुरक्षा बलों ने बिना किसी जान की हानि के यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। खास बात यह है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों का एक भी जवान घायल नहीं हुआ।

किसने भाग लिया इस ऑपरेशन में?
इस ऑपरेशन को CRPF (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल), STF (स्पेशल टास्क फोर्स) और DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने मिलकर अंजाम दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने सभी जवानों की बहादुरी और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “पूरे देश को आप पर गर्व है।”


Leave a Reply