Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing कुल्हड़ पिज्जा कपल ने छोड़ा भारत ! विदेश में हुए शिफ्ट

कुल्हड़ पिज्जा कपल ने छोड़ा भारत ! विदेश में हुए शिफ्ट

जालंधर : मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुल्हड़ पिज्जा कपल ने भारत देश छोड़ दिया है। सूत्रों का कहना है कि कपल अपने डेढ़ वर्ष के बेटे सहित भारत छोड़ इंग्लैंड शिफ्ट हो गया है हालांकि इसे लेकर कपल द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई पर पता चला है कि वह कुछ दिन पहले पर्मानेंट रुप से इंग्लैंड शिफ्ट हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वह आने वाले कुछ दिनों में इसे लेकर पुष्टि कर सकते हैं। फिलहाल उन्होंने जालंधर में स्थित अपने रेसटोरेंट को बंद नहीं किया है।

आपको बता दें कि कपल की निजी वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा था। इसके बाद वह लगातार विवादों में घिरते जा रहे थे। सिख संगठनों द्वारा भी उनका विरोध किया जा रहा था। उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से सिक्टोरिटी की मांग भी करनी पड़ी थी। वहीं बीते कुछ समय पहले उनके तलाक की भी खबरें सामने आई थी।

बता दें कि सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर दोनों ही जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा बनाकर लोगों को खिलाते थे। उनकी इस नई डिश ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसके बाद सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और फूड व्लॉगर्स ने इनकी वीडियो को बनाई। जिससे दोनों Kulhad Pizza Couple के नाम से मशहूर हो गए।


Leave a Reply