Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing केजरीवाल का दावा- अब पंजाब में सरकार गिराने की फिराक में बीजेपी, 10 विधायकों से किया संपर्क
Kejriwal claims - BJP now trying to topple the government in Punjab, contacted 10 MLAs

केजरीवाल का दावा- अब पंजाब में सरकार गिराने की फिराक में बीजेपी, 10 विधायकों से किया संपर्क

गोवा में बुधवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ, जहां कांग्रेस के 8 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली। इस बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर नया आरोप लगाया है।

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पंजाब में उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है, जिस वजह से उसने वहां पर 10 AAP विधायकों से संपर्क किया। इसके साथ ही उनको खरीदने की कोशिश की गई। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली में बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत जीता। AAP का दावा है कि दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल रहा, जिस वजह से अब बीजेपी पंजाब पर ध्यान केंद्रित कर रही है।


Leave a Reply