Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing कंगना रनोट भाई के रिसेप्शन में हिमाचली लोकगीत पर नाचीं, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया
Kangana Ranot dance on brother Reception At Himachali Folk Songs, Shared Video On Social Media

कंगना रनोट भाई के रिसेप्शन में हिमाचली लोकगीत पर नाचीं, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया

(सनी ): कंगना के लिए नवंबर का महीना जश्न और खुशियों से भरा बीत रहा है। हाल ही में उनके भाई और कजिन की शादी हुई है। जिसके बाद से सेलिब्रेशन का दौर लगातार चल रहा है। रविवार को कंगना के घर अक्षत और रितु की शादी का रिसेप्शन रखा गया, जिसमें कंगना ने हिमाचली लोकगीतों पर जमकर डांस किया। इसी रिसेप्शन में उनकी ड्रेस भी काफी चर्चा में रही।

भाई अक्षत के धाम के दौरान पहाड़ी कलाकार कांगड़ी सॉन्ग गा रहे है… कोई जम्मू शहर बल जायो, मेरी मां नूं चुनरी लायो….। इस लोकगीत पर कंगना, उनकी भाभी रितु और बाकी घर वाले जमकर नाचते दिखाई दिए। कंगना ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- मुझे हर ट्रेडीशन का फोक म्यूजिक पसंद है। यह कांगड़ी लोकगीत है, जिसका मतलब साफ है एक महिला अपनी मां के लिए अपने प्यार का इजहार कर रही है।

 

source link


Leave a Reply