Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing पत्रकार सुमेश शर्मा के पिता श्री कमल कुमार शर्मा का निधन, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने प्रकट किया गहरा दुःख, दोपहर साढ़े 12 बजे होगा अंतिम संस्कार
Oplus_131072

पत्रकार सुमेश शर्मा के पिता श्री कमल कुमार शर्मा का निधन, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने प्रकट किया गहरा दुःख, दोपहर साढ़े 12 बजे होगा अंतिम संस्कार

जालंधर: जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा के पिता श्री कमल कुमार शर्मा जी का वीरवार देर रात निधन हो गया। वो 73 वर्ष के थे और वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह बीएसएनएल से रिटायर्ड हो चुके थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहा हैं।

कमल कुमार शर्मा का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। सुपुत्र पत्रकार सुमेश शर्मा, डॉ राजेश शर्मा व नरेश शर्मा समेत पूरे परिवार ने अपने पिता की बहुत सेवा की ।

स्वर्गीय कमल कुमार शर्मा जी का अंतिम संस्कार 29 नवंबर शुक्रवार दोपहर 12.30 पर लद्देवाली इलाके में पोस्ट ऑफिस के नजदीक पड़ते श्मशान घाट में किया जाएगा।

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन गुरप्रीत सिंह संधू जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद पैटर्न प्रदीप वर्मा, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, सीनियर वाइस प्रधान महाबीर सेठ, वाइस प्रधान कपिल ग्रोवर, नरेंद्र गुप्ता, संदीप वर्मा नीतू कपूर, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, सचिव मोहित समेत कई पत्रकारों ने श्री कमल कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया हैं। प्रधान अमन बग्गा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन शर्मा परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में यही प्रार्थना करते हैं कि पत्रकार सुमेश शर्मा जी डॉ राजेश शर्मा जी नरेश शर्मा जी और उन के परिवार को भगवान शक्ति हिम्मत सहनशीलता धैर्य प्रदान करें और उन के पिता जी को अपने चरणों में स्थान दें।


Leave a Reply