Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियों के मद्देनज़र एडीसी (जनरल) ने प्रशासकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों के साथ बैठक की
In view of the preparations for the Independence Day function, the ADC (General) held a meeting with the officials in the Administrative Complex.

स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियों के मद्देनज़र एडीसी (जनरल) ने प्रशासकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों के साथ बैठक की

 

जालंधर : गुरु गोबिद स्टेडियम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर करवाए जा रहे जिला स्तरीय समागम की तैयारियों के मद्देनज़र एडीसी (जनरल) अमरजीत सिंह बैंस ने प्रशासकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए समागम की रूप रेखा बनाने के आदेश दिए।

वहीँ इस बैठक में उनके साथ एडीसी (विकास) जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे। एडीसी बैंस ने कमिश्नरेट पुलिस को सुरक्षा, उचित ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों के लिए स्थान निर्धारित करने सहित अन्य प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके अलावा सिविल सर्जन को समागम वाले स्थान पर मेडिकल टीमों की तैनाती, पीएसपीसीएल को बिजली की निर्विघ्न सप्लाई, नगर निगम को अन्य व्यवस्था सहित सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपते हुए अलग-अलग विभागों को डयूटियां बांटने व प्रबंध करने के आदेश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए कार्य समय पर करने को यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे संबंधित एक समीक्षा बैठक 11 अगस्त को समागम वाले स्थान पर की जाएगी। फूल ड्रैस रिहर्सल 13 अगस्त को होगी। इस मौके पर डीसीपी नरेश डोगरा,एसडीएम हरप्रीत सिंह अटवाल, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, जिला खुराक और सिविल सप्लाइज कंट्रोलर नरिन्दर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हरिन्दरपाल सिंह मौजूद रहे।

 

 

source link


Leave a Reply