जालंधर : जालंधर देहात के सभी पुलिस अधिकारी और गैर सरकारी संगठन ने नशा मुक्ति के लिए युवाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए करतारपुर में एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस साइकिल रैली में युवाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह साइकिल रैली करीब 12 किलोमीटर तक चली जिसमें आम जनता के साथ-साथ युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने और लोगों को इस बारे में जागरूक करने का संदेश दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के मौके पर एसएसपी नवीन सिंगला ने DGP दिनकर गुप्ता के निर्देशों पर करतारपुर में नशीली दवाओं के रोग और तस्करी के खिलाफ कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि नशे की तस्करी करने वाले किसी भी शख्स को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर जालंधर को नशा मुक्त बनाया जाएगा जिसके लिए देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा कई ग्रामीण पुलिस स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही कई नशा तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि अगर आपके आसपास कोई नशा बेच रहा है या उसका सेवन कर रहा है तो इस मामले की जानकारी अपने थाने के प्रभारी या मेरे मोबाइल नंबर 9779885557 पर दे सकते हैं। जानकारी देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।