Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

जालंधर : जालंधर के CP स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 5 चोरी के मोटरसाइकिलों और नकली चाबियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी नार्थ शीतल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना-3 की पुलिस ने प्रताप बाग, जालंधर के पास एक अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि धर्मिंदर कुमार पुत्र बजरंगी निवासी कमल पार्क जालंधर, जो अब शिव नगर, जालंधर के पास रहता है, के बयानों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 3 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने बलजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव गद्दई, जिला तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल और नकली चाबियां भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल है और पहले भी ऐसे कई मोटरसाइकिल चुरा चुका है।

एसीपी शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी के बयानों के आधार पर दानामंडी भंगाला, जिला तरनतारन के पास झाड़ियों और पेड़ों के नीचे छिपाई गई बिना नंबर प्लेट वाली 3 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। गिरफ्तार व्यक्ति के कबूलनामे के बाद, सिटी रेलवे स्टेशन, जालंधर के पास पार्किंग स्थल से बिना नंबर प्लेट वाली एक और मोटरसाइकिल बरामद किया। आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ शहर, अमृतसर, मोगा, कपूरथला और तरनतारन के कई पुलिस स्टेशनों में पहले से ही 5 मामले लंबित हैं। उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है जिसके बाद और खुलासे होने की संभावना है।


Leave a Reply