Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस ने NRI लोगों को ऑनलाइन शादी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया
Jalandhar Police busts gang duping NRI people on the pretext of online marriage

जालंधर पुलिस ने NRI लोगों को ऑनलाइन शादी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो ऑनलाइन शादी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करता था। गिरोह के सदस्यों ने शादी के नाम पर लड़कियों के फेक फोटो दिखाकर लोगों से करोड़ों रुपए अपने बैंक में खातों में जमा करवाए। यह ज्यादातर उन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाते थे जो विदेश में रह रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले पकड़े आरोपियों में आनंद शुक्ला पुत्र राम भवन शुक्ला निवासी न्यू अमरीक नगर और रोहित पुत्र रंजन कुमार निवासी उपकार नगर, थाना रामामंडी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, 7 हार्ड डिस्क, 4 आई फोन, 2 मोबाइल, 16 हजार 500 रुपए की भारतीय करंसी बरामद की है।

पकड़ा गया आरोपी आनंद शुक्ला ने MSC आईटी की है और आईटी के कामों का एक्सपर्ट है। अमित ने अपने साथी रोहित के साथ फर्जीवाड़ा शुरू किया। दोनों ने NRI मैरिज सर्विस की अलग-अलग फर्जी साइटें बनाई हुई थीं। इतना ही नहीं, यह काल भी आईपी फोन से फर्जी नंबर से करते थे। यह वेब के माध्यम से काल करते थे और विदेश में बैठे व्यक्ति को लोकल नंबर से आई हुई काल प्रतीत होती थी।

इसके बाद यह लोगों को विश्वास में लेने के लिए वह बाकायदा एक फार्म भरने के लिए देते थे जिसमें लोगों को अपने परिवार के बारे में जिसका रिश्ता करवाना होता था की डिटेल भरने के लिए कहते थे। सारी फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद यह अपने झांसे में लेकर 5 बैंकों के खातों का नंबर देते थे। रिश्ते करवाने के लिए उसमें पैसे जमा करवाने को कहते थे। जब खाते में पैसे आ जाते थे तो उसके बाद नंबर भी बंद हो जाता था।


Leave a Reply