Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर : महाशिवरात्रि अवसर पर CM भगवंत मान श्री देवी तालाब व महालक्ष्मी मंदिर में हुए नतमस्तक
Jalandhar: On Mahashivratri, CM Bhagwant Maan bowed down at Shri Devi Talab and Mahalakshmi Temple

जालंधर : महाशिवरात्रि अवसर पर CM भगवंत मान श्री देवी तालाब व महालक्ष्मी मंदिर में हुए नतमस्तक

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज महाशिवरात्रि के अवसर पर जालंधर के मंदिरों में माथा टेकने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री मान ने पहले महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेका। उसके बाद वह शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए। मंदिर माथा टेकने के बाद वह श्रद्धालुओं से भी मिले। उन्होंने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का भाव हर कीमत पर कायम रहेगा और हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि लोगों को सत्य की खोज की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है जो भगवान शिव द्वारा प्रतिपादित परम चेतना की ओर ले जाती है। श्री महालक्ष्मी मंदिर के शिवालय में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री मान ने शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर व श्री महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेका और मां दुर्गा से प्रदेश की और अधिक जोश व लगन से सेवा करने का आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें अपार शक्ति देने के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा, DC जसप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल सहित अन्य भी उपस्थित थे।


Leave a Reply