Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोरोना को लेकर जालंधर के DC ने किये नए आदेश जारी , पढ़े जानकारी
Jalandhar administration's strictness on selling drugs to minors, orders not to sell liquor to those below 25 years of age

कोरोना को लेकर जालंधर के DC ने किये नए आदेश जारी , पढ़े जानकारी

जालंधर : कोरोना को लेकर जालंधर के DC घनश्याम थोरी ने नए आदेश जारी किये है। नए आदेशके मुताबिक अब बार, जिम, रेस्टोरेंट व कोचिंग सेंटर आदि की क्षमता को 50% कर दिया गया है। वहीँ पहले यह फुल कैपेसिटी के साथ चल रहे थे। नए आदेश के मुताबिक अब इंडोर में 150 और आउटडोर में 300 से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकते। किसी भी सूरत में ये गिनती 50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीँ आर्टिस्ट या म्यूजिशियन समेत निर्धारित संख्या में लोग बुलाने पर ही कार्यक्रमों को इजाजत मिल सकेगी , इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने होंगे।

इसके आलावा सभी बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, स्पा, स्वीमिंग पूल, कोचिंग सेंटर, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, जिम, मॉल, म्यूजियम, जू आदि सिर्फ 50% क्षमता के साथ ही खुल सकेंगे। लेकिन उनके स्टाफ को वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। वहीँ स्वीमिंग पूल, जिम व स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने वालों की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए और उन्हें भी कम से कम वैक्सीन की एक डोज जरूर लगी होनी चाहिए।

इसके आलावा कॉलेज, कोचिंग सेंटर व हायर एजुकेशन के दूसरे सेंटर तभी खुल सकेंगे , जब उनके टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी हों या फिर वे कोविड से ठीक हुए हों। वहीँ ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प जारी रहेगा। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी तुरंत वैक्सीन लगानी होगी।

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने पुलिस कमिश्नर व SSP को कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार से आई हिदायतों को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा इन आदेशों की पालना ना करने वालों खिलाफ IPC की धारा 188, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट व एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 


Leave a Reply