Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing बच्चों के मनोरंजन का केंद्र निक्कू पार्क कल से फिर खुलेगा, DC ने किये आदेश जारी
jalandhar-city-nikku-park-will-open-again-from-tomorrow

बच्चों के मनोरंजन का केंद्र निक्कू पार्क कल से फिर खुलेगा, DC ने किये आदेश जारी

जालंधर : बच्चों के मनोरंजन का केंद्र निक्कू पार्क शनिवार 19 जून से दोबारा खुलने जा रहा है । डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के आदेश के बाद निक्कू पार्क को खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए निक्कू पार्क में सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं। निक्कू पार्क की अंतरिम कमेटी के चेयरमैन एवं निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह ने बताया कि 19 जून को दोपहर बाद 3.30 बजे से 7 बजे तक रोजाना निक्कू पार्क जनता के लिए खुला रहेगा। निक्कू पार्क का 50 प्रतिशत स्टाफ ही काम पर आएगा और निक्कू पार्क में क्षमता के मुताबिक 50 प्रतिशत लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। कोविड-19 के कारण अप्रैल 2021 में निक्कू पार्क को दोबारा बंद किया गया था। इससे पहले मार्च 2020 में भी निक्कू पार्क को लाकडाउन के कारण बंद करना पड़ा था। सितंबर 2020 में इसे खोला गया था।

 

 

source link


Leave a Reply