पंजाब : कमल कौर भाभी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय कई इंफ्लूएंसर्स को लगातार मिल रही है। इसी कड़ी में इंस्टा इंफ्लूएंसर दीपिका लूथरा ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करने के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है।
दीपिका लूथरा को बीते दिनों लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस पर उन्होंने पुलिस से कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आखिरकार अमृतसर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई। लेकिन सुरक्षा मिलने के ठीक एक दिन बाद ही दीपिका ने अपना इंस्टा अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया।
बताया जा रहा है कि दीपिका लूथरा को धमकी देने वाला निहंग अमृतपाल मेहरों है। अमृतपाल ने दीपिका को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर दीपिका ने एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।
पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल मेहरों कमल कौर भाभी की हत्या करवाने के बाद फरार हो गया और दुबई भाग निकला। पुलिस अमृतपाल को भारत वापस लाने के प्रयास कर रही है। इस केस में अमृतपाल के दो साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।












