Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing महंगाई का झटका LGP Gas Cylinder हुआ महंगा, जाने नई कीमत

महंगाई का झटका LGP Gas Cylinder हुआ महंगा, जाने नई कीमत

नेशनल न्यूज़ : दिसंबर के पहले ही दिन आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आज महंगा हो गया है। बता दे 1 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यानी अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से यह सिलेंडर 16.50 रुपये महंगा हो गया है। ये नई दरें आज से देशभर में लागू हो गई हैं।

दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपये बढ़कर 1818.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1802 रुपये में मिलता था। कोलकाता में यह पहले के ₹15.5 बढ़कर ₹1927 में मिलेगा पहले इसकी कीमत ₹1911.50 थी। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपये बढ़कर 1754.50 रुपये से 1771 रुपये हो गई है। चेन्नई में सिलेंडर 1980.50 रुपये में उपलब्ध है।

वहीं बता दें कि दूसरी ओर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर भी महंगाई का असर पड़ेगा, क्योंकि इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, जिसमें इस सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादा होता है।


Leave a Reply