Latest news
CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

India Living News

Hot News
You are currently viewing अफगानिस्तान में भारतीय फोटो पत्रकार की तालिबान-अफगान सेना के बीच झड़प में गई जान
indian-photo-journalist-danish-siddiqui-killed-in-clases-in-kandhar

अफगानिस्तान में भारतीय फोटो पत्रकार की तालिबान-अफगान सेना के बीच झड़प में गई जान

काबुल : अफगानिस्‍तान के कंधार में मौजूद भारतीय फोटो पत्रकार की हत्‍या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार का नाम दानिश सिद्दकी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, वो अंतरराष्‍ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर से जुड़े हुए थे। वो अफगानिस्‍तान की ताजा गतिविधियों पर कवरेज के लिए कुछ दिनों से वहां पर गए थे। दानिश पुलित्जर पुरस्कार विजेता थे। उनकी मौत पर अफगानिस्‍तान में मौजूद भारतीय राजदूत फरीद मामुंदजे ने गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने बताया कि दो सप्‍ताह पहले ही उनकी मुलाकात दानिश से हुई थी। फरीद ने उन्‍हें अपना करीबी दोस्त बताया है।

आपको बता दें कि दानिश की मौत अफगान सेना और तालिबान के बीच हुई गोलीबारी के दौरान हुई है। इस दौरान उन्‍हें गोली लग गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय दानिश इस संघर्ष के दौरान कंधार के स्पिन बोल्‍डक जिले में ही थे। अखबार की खबर के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से कंधार में ही काम कर रहे थे। मुंबई के रहने वाले दानिश ने दिल्‍ली के जामिया मिलिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में स्‍नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद यही से ही उन्‍होंने मास कम्‍युनिकेशन का कोर्स भी किया था। उन्‍होंने अपना करियर एक टीवी पत्रकार के रूप में शुरू किया था। इसके बाद फिर उन्‍होंने फोटो पत्रकार के रूप में खुद को मजबूती के साथ इस फील्‍ड में खड़ा किया था।

दानिश की मौत ऐसे समय में हुई है जब ताशकंद में अफगानिस्‍तान के मुद्दे पर खास कांफ्रेंस चल रही थी। दो दिवसीय इस बैठक में भारत समेत पाकिस्‍तान के भी प्रतिनिधि मौजूद थे। भारत से इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्‍तान की तरफ से इमरान खान ने इसमें शिरकत की थी।

 

 

source link


Leave a Reply