Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Independence Day celebrated at Sarvhitkari Keshav Vidya Niketan Jalandhar

सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

जालंधर : सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस मौके सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज के उपरांत वहां पर राजेन्द्र जी (प्रांत के संगठन मंत्री), श्री मनीष जी(ज्वाइंट मैनेजर सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन केशव विद्या निकेतन जालंधर), विजय ठाकुर जी (प्रांत के वित सचिव), श्री करण जी, श्री अखिलेश्वर जी, श्री रविंदर जी, श्री नरेंद्र शर्मा जी, श्री दिनेश परमार जी (एक्जीक्यूटिव मैंबर), श्री राजेश गुलाटी जी (एक्जीक्यूटिव मैंबर), श्री साहिल भंडारी जी(एक्जीक्यूटिव मैंबर) ,विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद बैंस जी एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं जन गण मन गाया गया।

तत्पश्चात दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया और इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति पेश की। सीनियर विंग छात्रों ने भंगड़ा एवं गिद्दा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी कविता एवं देश भक्ति के गीतों पर नृत्य पेश किया।

शिशु वाटिका इंचार्ज चनप्रीत जी ने अपनी कविता के माध्यम से देश भक्ति के भाव को सबके समक्ष रखा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि राजेंद्र जी ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया और बच्चों में देश भक्ति की भावना को जागृत किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद बैंस जी ने भी आए हुए मान्यवर का स्वागत किया एवं बच्चों एवं आचार्य को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।अंत में बच्चों को हलवा वितरित किया गया।

 


Leave a Reply