Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing बसंत पंचमी के मद्देनज़र जानलेवा चाइनीज डोर के बारे में पुलिस महकमे ने जारी की एडवाइजरी
In view of Basant Panchami, the police department has issued advisory regarding the deadly Chinese door.

बसंत पंचमी के मद्देनज़र जानलेवा चाइनीज डोर के बारे में पुलिस महकमे ने जारी की एडवाइजरी

जालंधर : बता दे कि इन दिनों पंजाब में पतंगबाजी का सीजन है। वहीँ बसंत पंचमी के त्योहार पर तो पंजाब में खूब पतंगबाजी होती है, लेकिन इस पतंगबाजी में चाइना मेड डोर खतरनाक साबित होती है। क्यूंकि यह डोर आसमान उड़ने वाले परिंदों के साथ-साथ जमीन पर विचरने वाले इंसानों और जानवरों का जिंदगी से नाता काटने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है, लेकिन इस मेटल कोटेड नाइलोन से बनी डोर का इस्तेमाल लोग इसलिए करते हैं ताकि उनकी पतंग कटे नही। वहीं आए दिन लोग इसके जंजाल में फंसकर अपने शरीर के अंग कटवा कर अस्पताल में पहुंच रहे हैं, यहां तक कि कई लोग इससे अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

आपको बता दे कि चाइनीज डोर के खतरे को देखते हुए ही पहले स्वास्थ्य विभाग ने लोगों एक एडवाइजरी जारी की थी। वहीँ अब पुलिस महकमे ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीँ स्वास्थ्य विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा था कि बच्चों के पंतग उड़ाने के समय माता-पिता साथ रहे और चाइनीज डोर की जगह अपने यहां स्थानीय स्तर पर बनने वाले मांझे का इस्तेमाल करें। लेकिन पुलिस ने सीधा-सीधा कहा है कि कोई भी चाइनीज डोर का इस्तेमाल न करे।

आपको बता दे कि पंजाब, गुजरात समेत बहुत सारे राज्यों के अलावा विदेशों में भी जहां-जहां पर पतंगबाजी होती है उन सभी जगहों पर चाइनीज डोर के इस्तेमाल को सरकारों ने प्रतिबंधित कर रखा है। वहीँ पंजाब में तो उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार ने चाइनीज के इस्तेमाल पर तो पाबंदी लगा ही रखी है साथ ही इसके बेचने पर भी सख्ती है, लेकिन फिर भी कुछ लोग आमजन की जिंदगियों को दांव पर लगाकर अपनी जेबें भरने के लिए चोरी-छुपे इसे बेच रहे हैं। इसी बजह से जनहित में पुलिस को भी एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है। बता दे कि पुलिस सूचना मिलने पर छापामारी भी करती और गट्टू बरामद भी करती है, लेकिन फिर भी लोग नहीं मान रहे।

 


Leave a Reply