Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बड़ा हादसा, माल गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर

पंजाब में बड़ा हादसा, माल गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दो रेलगाड़ियां आपस में टकरा गईं. मिली जानकारी अनुसार एक माल गाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी इसके लपेटे में आ गई. वहीँ इस हादसे में 2 लोको पायलट के घायल होने की जानकारी है. दोनों घायलों को राजिंद्र अस्पताल रेफर कर दिया गया है. हालांकि, हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ. यहां पहले से कोयले से लोड दो गाड़ियां खड़ी थीं. एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी (04681) समर स्पेशल में फंस गया. हादसे में माल गाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं. जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई. हादसे में 2 लोको पायलट घायल हुए हैं.


Leave a Reply