Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में लोगों ने चोर को पकड़कर हार पहनाये
In Jalandhar people caught the thief and garlanded him

जालंधर में लोगों ने चोर को पकड़कर हार पहनाये

जालंधर : खबर है कि जालंधर के भार्गव कैंप में 15 दिन पहले चोरी हुए बाइक के मामले में पुलिस से पहले लोगों ने चोर को खुद ही पकड़ लिया। मिली जानकारी अनुसार रविवार रात को पकड़े गए चोर को लोगों ने मारा नहीं, बल्कि उल्टा उसे हार पहनाए। मोहल्ला वासियों ने कहा- पुलिस कहती है कि चोरों को मारा न जाए। इसलिए उसे हार पहनाया गया है। पकड़े गए चोर की पहचान भार्गव कैंप के तिलक नगर निवासी रोहित के रूप मे हुई है। जिसे देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहीँ अब पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी।

पीड़ित भार्गव कैंप के रहने वाले साजन ने कहा- करीब 15 दिन पहले उसके किसी दोस्त का बाइक चोरी हो गया था। इस मामले की शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में केस तक दर्ज नहीं किया। साजन ने बताया कि पुलिस को आरोपी का सीसीटीवी, उसका पहचान और घर का एड्रेस पुलिस को खुद बताया। मगर फिर भी पुलिस मामले में टाल-मटोल करती रही। साजन ने बताया कि कई बार वह खुद भी आरोपी के घर गए, मगर वह घर नहीं मिला। रविवार को रात उक्त चोर साजन और उसके दोस्त को भार्गव कैंप के पास मिल गया। जिसके बाद चोर को पकड़कर हार पहनाए गए।


Leave a Reply