Latest news
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

India Living News

Hot News
You are currently viewing गोबिंद नगर में मामूली बात को लेकर हुई तकरार में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर बरसाई ईंट पत्थर
In Gobind Nagar, one side rained brick and stone on the other side's house in a dispute over a minor issue.

गोबिंद नगर में मामूली बात को लेकर हुई तकरार में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर बरसाई ईंट पत्थर

जालंधर : बता दे कि जानकारी मिली है कि गोबिंद नगर में मामूली बात को लेकर हुई तकरार इतनी बढ़ गयी कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट पत्थर बरसा दिए। जानकारी देते हुए मनोहर सिंह निवासी गोबिंद नगर सोडल रोड जालंधर ने बताया 8 नवंबर की शाम को उनके घर के पड़ोसी के घर उनका कोई रिश्तेदार आया था जिसकी कार उनके गेराज के नज़दीक खड़ी थी। मनोहर सिंह ने बताया उसने अपनी कार को गेराज में खड़ा करना था तो उन्होंने पडोसी के रिश्तेदार को केवल इतना ही कहा भाई साहब आप अपनी कार को थोड़ा साइड कर लो ताकि मैं अपनी कार गेराज में खड़ी कर दूँ।

मनोहर सिंह ने आगे बताते हुए कहा इतने में कार के मालिक उस युवक ने उन्हें बुरा भला कहना शुरू कर दिया , तो इतने में उनके पडोसी भी आ गए उन्होंने मामले को शांत करवा दिया। मनोहर सिंह ने बताया उसने सोचा अब मामला शांत हो गया है , मनोहर सिंह ने कहा लेकिन रात को उक्त युवक ने अपने कुछ साथियों सहित उसके घर पर ईंट पत्थर बरसा दिए जिससे उसके घर के शीशे तक टूट गए , गनीमत रही की उन्हें या उनकी फैमिली को कोई चोट नहीं आयी। इस बाबत उन्होंने पुलिस थाना 8 में कंप्लेंट दी है , पुलिस अभी जांच कर रही है।

 


Leave a Reply