Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने थाने से 100 क़दमों की दूरी पर कपडा व्यापारी से 10 लाख रूपये लूट लिए
In Amritsar, armed miscreants robbed Rs 10 lakh from a cloth trader 100 steps away from the police station in broad daylight.

अमृतसर में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने थाने से 100 क़दमों की दूरी पर कपडा व्यापारी से 10 लाख रूपये लूट लिए

अमृतसर : अमृतसर में दिनदहाड़े थाने से महज 100 कदम की दूरी पर कपड़ा कारोबारी व मनी एक्सचेंज का काम करने वाले रंजीत सिंह से चार लुटेरे पिस्तौल दिखाकर दस लाख रुपये लूट कर ले गए। वारदात रविवार सुबह उनकी दुकान पर हुई। मिली जानकारी अनुसार लुटेरे सिर्फ 44 सेकंड में ही वारदात को अंजाम देकर भाग निकले । वहीँ सारी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। वहीँ एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने सारे इलाके में अलर्ट कर दिया है .

वहीँ रणजीत सिंह ने बताया कि बी डिवीजन थाने के नज़दीक उनकी कपड़ों की दुकान है। और इसके साथ ही वह यहां पर मनी एक्सचेंज का भी काम भी करते हैं। उन्होंने बताया रविवार सुबह उनकी दुकान पर चार नकाबपोश युवक आये। इनमे से एक युवक दुकान के बाहर रुका रहा और तीन अंदर आकर उनसे अन्य देश की करंसी के बारे में पूछताछ करने लगे। इतने में ही देखते-देखते तीनों लुटेरों ने पिस्तौल निकाल लिए और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी और फिर गल्ले में रखे दस लाख रुपये लेकर तेजी से दुकान से बाहर भाग निकले।

वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुँच कर इलाके में अलर्ट करवा दिया और जांच शुरू की। लेकिन अभी तक लुटेरों का कुछ पता नहीं लग सका है । वहीँ सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान करवाई जा रही है।

 


Leave a Reply