Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में सरकारी बस से सफर करने वालों के लिए अहम खबर, 3 दिन रहेगा चक्का जाम
Important news for those traveling in buses in Punjab, read information

पंजाब में सरकारी बस से सफर करने वालों के लिए अहम खबर, 3 दिन रहेगा चक्का जाम

पंजाब : पंजाब की सरकारी बस में सफर करने वालों के लिए खबर है। खबर है कि पंजाब में 3 दिन चक्का जाम रहेगा। रोडवेज के ठेका कर्मचारी 14 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे। 3 दिन तक रोडवेज-पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का विरोध करते हुए उनका घेराव भी करेंगे।

बता दे कि रोडवेज में लंबे समय से ठेके पर काम करते आ रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी बैठकें हो चुकी हैं। बैठकों में मांगों को पूरा करने का आश्वासन तो जरूर मिलता है कि इन्हें पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग नहीं मानी गई है। यूनियन के नेताओं के साथ 10 जुलाई को पैनल मीटिंग होनी थी, लेकिन पंजाब में बाढ़ आने के कारण वह रद हो गई।


Leave a Reply