Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर : 1 दिसंबर 2025 से बंद हो जाएगी ये सर्विस

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर : 1 दिसंबर 2025 से बंद हो जाएगी ये सर्विस

नेशनल न्यूज़ : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों डिजिटल बैंकिंग ग्राहकों के लिए एक अहम घोषणा की है। बैंक ने फैसला किया है कि वह अपनी पुरानी MCash सेवा को 30 नवंबर 2025 से बंद कर देगा। बता दे अभी तक ग्राहक बिना बेनिफिशियरी जोड़े सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के सहारे तुरंत पैसे भेज सकते थे, लेकिन यह सुविधा अब उपलब्ध नहीं होगी।

1 दिसंबर 2025 से MCash नई व्यवस्था के साथ लागू होगी, और ग्राहक इसे बिना बेनिफिशियरी जोड़े उपयोग नहीं कर पाएंगे। पहले MCash के माध्यम से पैसे भेजने पर रिसीवर को एक लिंक और 8 अंकों का पासकोड मिलता था, जिसके जरिए वह किसी भी बैंक खाते में तुरंत रकम क्लेम कर सकता था। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी था जिन्हें जल्द छोटे भुगतान करने होते थे।

SBI ने स्पष्ट किया है कि पुरानी MCash सेवा अब आधुनिक सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरती, इसलिए इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। बैंक ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षित विकल्प जैसे UPI, NEFT, RTGS और IMPS का उपयोग करने की सलाह दे रहा है।


Leave a Reply