Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing वेज पिज्‍जा आर्डर करने पर कर दी नानवेज की डिलीवरी, अब डोमिनोज को हर्जाने के रूप में देने होने इतने पैसे कि ……
Delivery of non-veg on ordering veg pizza, now so much money to pay Domino's as damages......

वेज पिज्‍जा आर्डर करने पर कर दी नानवेज की डिलीवरी, अब डोमिनोज को हर्जाने के रूप में देने होने इतने पैसे कि ……

रुड़की: आपको बता दे कि वेज पिज्जा के बदले नान वेज पिज्जा भेजने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने डोमिनोज पर नौ लाख 65 हजार 918 रुपये का हर्जाना लगाया है। वहीँ आयोग ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि इससे उपभोक्ता की धार्मिक भावना भी आहत हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रुड़की के साकेत कालोनी निवासी शिवांग मित्तल ने 26 अक्टूबर 2020 को डोमिनोज से आनलाइन वेज पिज्जा और चोको लावा केक आर्डर किया था। वहीँ कर्मचारी के पिज्जा लाने के बाद उन्होंने 918 रुपये भी अदा किए। लेकिन जैसे ही शिवांग मित्तल ने पैकेट खोला तो अजीब सी गंध आ रही थी। इसके बाद शिवांग मित्तल को उल्टियां शुरू हो गई।

शिवांग मित्तल ने बताया कि उनके परिवार में कोई मांसाहारी नहीं है। कंपनी की ओर से मांसाहारी पिज्जा भेजकर उनका धर्म भ्रष्ट किया गया। इससे परिवार की भावना आहत हुई है।

इसके बाद इस मामले में उन्होंने डोमिनोज के खिलाफ गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि शिवांग ने विभिन्न विभागों से भी इसकी शिकायत की।

लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आखिरकार शिवांग ने तीन फरवरी 2021 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत दर्ज कराई। वहीँ जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढा और विपिन कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि डोमिनोज को उपभोक्ता सेवा में घोर लापरवाही की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आयोग ने अपने फैसले में डोमिनोज को एक माह के अंदर उपभोक्ता को पिज्जा की कीमत 918 रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ ही मानसिक, शारीरिक और आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में साढ़े चार लाख रुपये व विशेष हर्जाने के रूप में पांच लाख रुपये का भुगतान करने को कहा।इसके बाद डोमिनोज को कुल 9,65,918 रुपये का भुगतान करना होगा।

 


Leave a Reply