Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा , 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Horrific road accident on Jalandhar-Chandigarh National Highway, painful death of 4 people

जालंधर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा , 4 लोगों की दर्दनाक मौत

पंजाब : दुखद खबर मिली है कि पंजाब में जालंधर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार यहां नेशनल हाईवे पर नाईमजारा गांव के पास कार और मोटर साइकिल के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-38C में रहने वाले रविंदर पाल सिंह अपनी मां हरमहिंदर कौर और पत्नी इंद्रप्रीत कौर के साथ अमृतसर के गोल्डन टैंपल में माथा टेकने आए थे। रविवार दोपहर को वह अपनी कार (CH-01-BH-0220) में वापस चंडीगढ़ जा रहे थे कि नेशनल हाईवे पर नाईमजारा गांव के पास उनकी कार की सामने से आ रहे बाइक के साथ सीधी टक्कर हो गई।

इस हादसे में रविंदर पाल सिंह और उनकी मां हरमहिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो लोगों ने भी दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट के दौरान कार में सवार रविंदर पाल सिंह की पत्नी इंद्रप्रीत कौर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी।


Leave a Reply