Latest news
PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया...

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ में तेज रफ़्तार Porsche कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

चंडीगढ़ में तेज रफ़्तार Porsche कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

चंडीगढ़ : दिल दहलाने वाली घटना की खबर है। जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 4 में एक तेज रफ्तार पोर्श कार चालक ने दो एक्टिवा को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक एक्टिवा कार के इंजन के आगे फंस गई और कार चालक उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। कार बिजली के खंभे के बाद ट्रैफिक साईन बोर्ड को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। इस कारण एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी ।

प्राप्त जा नकृ मुताबिक दूसरी एक्टिवा पर सवार 2 लड़कियां भी घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए पी.जी.आई. भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने पोर्श कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक एक्टिवा सवार की पहचान नयागांव निवासी अंकित (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज 11 मार्च को अंकित का जन्मदिन था। अंकित नौकरी की तलाश में था और सोमवार को वापस नयागांव जा रहा था।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां से गुजर रही पोर्श कार की रफ्तार काफी तेज थी। उनका कहना है कि गाड़ी की स्पीड करीब 120 रही होगी। तेज गति के कारण गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए। एयरबैग खुलने के कारण चालक को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने बताया कि तेज गति के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।


Leave a Reply