Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कंगना के मुंबई ऑफिस में 2 घंटे की तोड़फोड़ के बाद BMC की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक
Another shock after Kangana Ranout suspended Twitter account, these designers boycott forever

कंगना के मुंबई ऑफिस में 2 घंटे की तोड़फोड़ के बाद BMC की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक

मुंबई (सनी ):

बॉलीवुड एक्ट्रेस्स कंगना रनोट के मुंबई पहुंचने से पहले जमकर बवाल हुआ। वे करीब पौने तीन बजे हिमाचल से मुंबई पहुंचीं। इसके पहले बीएमसी ने उनके मुंबई स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर 24 घंटे में दूसरा नोटिस भेजा। फिर बीएमसी की एक टीम जेसीबी मशीन, क्रेन और हथौड़े लेकर ऑफिस पहुंच गई और कंस्ट्रक्शन तोड़ा। टीम ने कार्रवाई सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक की। कंगना का यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल में है। इसे 48 करोड़ रुपए खर्च कर बनवाया है।

एक्ट्रेस ने बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कार्रवाई पर रोक लगा दी और बीएमसी से इस मामले में जबाव दाखिल करने को कहा। उधर, कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि बीएमसी ने जो नोटिस दिया, वो अवैध था। कर्मचारी अवैध तरीके से ही परिसर में दाखिल हुए। साफ समझ में आता है कि बीएमसी पहले से ही बिल्डिंग गिराने के लिए तैयार थी। अब हाईकोर्ट में गुरुवार दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी।

 

 

 

 

source link


Leave a Reply