Latest news
CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की मिली धमकी, थाने में दी तहरीर
Famous narrator Devkinandan Thakur received death threats, lodged in the police station

प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की मिली धमकी, थाने में दी तहरीर

मथुरा : बड़ी खबर सामने आई है कि वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी अनुसार उनके ट्रस्ट के मोबाइल नंबर पर +3444 से आई कॉल पर एक व्यक्ति ने अपशब्द कहे। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहीँ इसके बाद देवकीनंदन ठाकुर के भाई और ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने इस मामले में थाना जैंत में तहरीर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा गया है कि हनुमान जन्मोत्सव पर देवकीनंदन ठाकुर ने महाराष्ट्र के वासिम इलाके में शांतिपूर्ण शोभायात्रा निकाली। इसमें किसी अन्य धर्म स्थल या धर्म के बारे में कोई भी विरोधात्मक बातें नहीं कही गईं थीं। वहीँ 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे करीब ट्रस्ट के नंबर पर +3444 नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले ने कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने खुद को दुबई का बताया और अपना नाम दिनेश बताया। वहीँ विजय शर्मा ने पुलिस से मांग की है कि उक्त मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें।

 


Leave a Reply