Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री के बाहर लगी भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख
Heavy fire outside the rail coach factory in Kapurthala, 400 slums burnt to ashes

कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री के बाहर लगी भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख

कपूरथला : कपूरथला से बड़ी खबर मिल रही है। यहाँ स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) के बाहर रोड के पास आग लगने से 400 झुग्गियां जल कर राख हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार बाद दोपहर अचानक चिंगारी से भड़की आग ने सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी छीन ली। उनका वर्षों की मेहनत से जमा किया हुआ सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि आग में झुग्गियों में पड़ा समान, नकदी आदि सब कुछ जल गया है।

इस दौरान कुछ एलपीजी सिलेंडर फटने की बात कही जा रही है लेकिन अभी इस बारे में पक्कै तोर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की तरफ से आग बुझाई जी रही है।

आरसीएफ के बाहर झुग्गियों में लगी आग पर आरसीएफ एंप्लाईज यूनियन ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने पंजाब सरकार व लोकल प्रशासन से मांग की है कि इन गरीब कामगारों की मदद के लिए वे आगे आएं। सरकार उन्हें उनके नुकसान के लिए मुआवजा दे। साथ में इनके रहने के लिए उचित प्रबंध जल्द किया जाए।

 

 

source link


Leave a Reply